फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक की जांघ में लगी गोली, ससुर पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बबेरू (बांदा)। अपने घर में मौजूद युवक की बाई जांघ में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में रेफर किया है। युवक अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे अपने घर में मौजूद दशरथ राजपूत (35) की बाई जांघ में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि घायल दशरथ अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। मौके पर की गई जांच में सामने आया है कि बुधवार की शाम दशरथ निमंत्रण में अपनी ससुराल लोहाई आया था।
विज्ञापन

अपनी पत्नी सपना को साथ लेकर गांव चला गया था। रात में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसकी सूचना सपना ने अपने पिता राकेश राजपूत को दी। गुरुवार की सुबह राकेश, बेटी की ससुराल मवई गांव पहुंचा और अपनी बेटी सपना को साथ लेकर गांव चला गया। दोनों की शादी के अभी एक साल ही हुए हैं।
विवाद का कारण क्या है, अभी सामने नहीं आया है। दोपहर के समय दशरथ का पिता शिवचंद्र खेत चला गया था। जिस समय यह घटना हुई उस समय दशरथ घर में अकेला था। दूसरी तरफ सपना के पिता राकेश ने बताया कि उसका दामाद दशरथ अक्सर उसकी पुत्री सपना से झगड़ा करता था। बुधवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जब वह अपनी पुत्री को लेकर चला आया था तो उसने तमंचे से स्वयं गोली मारकर फंसाने का षड्यंत्र रचा है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि ग्राम मवई में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया गोली काफी नजदीक से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें