फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की वकालत में राउत का पुतला फूंका

विज्ञापन
प्रदर्शन करते क्षत्रिय महासभा कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय को मुंबई महानगर पालिका द्वारा ढहा दिए जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बांदा इकाई ने रनौत की वकालत करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उनका पुतला/पोस्टर फूंका। पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सिविल लाइन चौकी के सामने महाराणा प्रताप चौक पर क्षत्रिय महासभा के जत्थे ने संजय राउत और बीएमसी के विरुद्ध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कंगना रनौत के साथ तालिबानों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। बुंदेलखंड के क्षत्रिय इसकी निंदा करते हैं।
प्रवक्ता श्याम सिंह ने कहा कि संजय राउत को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। महाराष्ट्र सरकार अपनी भूल सुधारे। महामंत्री सूर्यपाल सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार और महाराष्ट्र के राज्यपाल को सरकार से जवाब मांगना चाहिए। इस मुद्दे पर बबेरू, अतर्रा में भी प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिए गए। युवा प्रताप वाहिनी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, राजाबाबू परमार, बच्चन सिंह, जयराम सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, एसके सिंह, शिवमंगल सिंह गौर, अनूप सिंह, श्याम सिंह, यशपाल सिंह, रणविजय सिंह, प्रशांत भदौरिया, नीलांबर सिंह, मयंक नारायण सिंह, फूल सिंह जादौन, मनरूप सिंह परिहार, करन सिंह (अटघार), प्रदीप परिहार, विवेक सिंह कछवाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें