बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने दूसरे दिन भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कल्पना ने दौड़ में तो नीलम विश्वकर्मा ने त्रिकूद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ऊंची कूद में पूजा व लंबी कूद में मधु ने झंडा गाड़ा।
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को दौड़, कूद, कबड्डी के आयोजन हुए। 200 मीटर दौड़ में कल्पना प्रथम, ऊषा द्वितीय व संध्या धुरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में भी कल्पना सबसे तेज दौड़ी। दूसरे नंबर पर ऊषा देवी व तीसरे स्थान पर सीता साहू रहीं।
डॉ.मीना कुमारी, डॉ.लक्ष्मी किशोर, ज्योति मिश्रा, डॉ.नेहा जैन व डॉ.जेबा खान निर्णायक रहे। त्रिकूद में नीलम विश्वकर्मा प्रथम, पूजा राजपूत द्वितीय तथा राखी देवी तृतीय रहीं। लंबी कूद में मधु श्रीवास्तव, पूजा व वंदना क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। कबड्डी में नीतू पाल की कप्तनी में टीम ए विजेता रहा।
उपविजेता बी टीम की कप्तान राखी देवी रहीं। निर्णायक डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जयकुमार व अजय मिश्रा रहे। कमेंटरी डॉ. शशिभूषण मिश्र, जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार यादव ने की।
क्रीड़ा प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने संचालन किया। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ.प्रभा श्रीवास्तव ने खेल का उद्घाटन किया। सुमन निगम, डॉ.प्रेमलता, रजनी भार्गव, डॉ.राजनारायण, डॉ.पंकज सिंह, सुशील कुमार यादव, दाउद अहमद, डॉ.भगवान सिंह, डॉ.अंजना जानौद मौजूद रहे।