फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से लोगों को डायबिटीज से किया आगाह

Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
वॉक रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस (वर्ल्ड डायबिटिक-डे) पर वॉक रैली और शिविरों के जरिए आम लोगों को डायबिटिक के प्रति आगाह किया गया। मुख्य आयोजन मंडल मुख्यालय में निकाली गई वृहद ग्लोबल डायबिटिक वॉक रैली रही। अमर उजाला फाउंडेशन और कई अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के तत्वावधान में आयोजित रैली में कालेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।  

विज्ञापन


बुधवार को सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से रैली की शुरुआत हुई। सीएमओ डा. संतोष कुमार और नोडल अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने फीता काटकर झंडी दिखाने के बाद रैली को रवाना किया। संयुक्त निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. एनडी शर्मा, अपर सीएमओ डॉ. बीपी वर्मा व डॉ. एके सचान भी शामिल रहे। जेएन डिग्री कालेज, महिला डिग्री कालेज, जीजीआईसी, आदर्श बजरंग इंटर कालेज, खानकाह इंटर कालेज, बीपी ओमर कालेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड आदि ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक किया।

रेडक्रास सोसायटी सचिव पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, पूर्व प्रधानाचार्य स्काउट-गाइड के महमूद हुसैन खां, एनसीडी के अरविंद गुप्ता, मानसिक रोग के नरेंद्र मिश्रा, आदर्श बजरंग इंटर कालेज के मंगल प्रसाद, जेएन डिग्री कालेज के प्रत्यूष मिश्रा, महिला डिग्री कालेज की रेंजर प्रभारी डा.जेबा खान, डा.रामवीर, सैय्यद कुलसुम हाशमी, समता वर्मा आदि ने लोगों को डायबिटीज के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जैन हॉस्पिटल और महावीर प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि सहित वाणी भूषण द्विवेदी, संतोषकुमारी, स्मिता द्विवेदी, प्रीति, कहकशां आदि शामिल रहे। रैली का समापन वापस सीएमओ कार्यालय परिसर में हुआ। उधर, जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग स्वास्थ्य मेला शिविर लगाकर लोगों को डायबिटीज व स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें