फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली और गोष्ठियों से दिया सफाई का संदेश

Fri, 02 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वच्छ भारत मिशन पखवारा के तहत शुक्रवार को गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर कई स्थानों पर सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका में बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी और पेंटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। शहर में स्कूल-कालेजों के बालक-बालिकाओं ने स्वच्छता रैली निकाली। निरंकारी मंडल ने रेलवे स्टेशन में सफाई की।
 
स्वच्छता रैली को महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। प्रवक्ता डा. सबीहा रहमानी, डा. नेहा जैन, डा. मीना कुमारी, लक्ष्मी किशोरी त्रिपाठी, सुमन निगम, प्रेमलता, अंजना जादौन, डा. पंकज सिंह, डा. माया वर्मा, डा. जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन


नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में भी स्वच्छता रैली निकाली गई। पालिका चेयरमैन विनोद जैन, सिटी मजिस्ट्रेेट आरके श्रीवास्तव, ईओ वीके श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन ने खाईपार, कैलाशपुरी, कंचनपुरवा आदि मोहल्लों का निरीक्षण किया।

संत निरंकारी मंडल के 100 कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। रेलवे स्टेशन परिसर मेें सफाई की। क्षेत्रीय संचालक डा. सुरेश सिंह भठीजा समेत सेवादल के अंबिका, विजय भठीजा, सीताराम, महेश मूलचंदानी, भीष्म, रेशमा भठीजा शामिल रहे।
विज्ञापन


बांबेश्वर स्वास्थ्य सेवा संस्थान ने स्वच्छता संगोष्ठी की। सचिव डा. अनिल  कुमार शर्मा ने शौच के लिए महिलाओं का घर के बाहर जाना समाज के लिए अभिशाप बताया। सर्वेश तिवारी, डॉ.पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, देशराज यादव, शिवचंद्र प्रजापति भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें