फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मऊ टिटिहरा के राजू ने आगरा के विवेक को दी पटकनी

विज्ञापन
दंगल में सपा विधायक विशंभर सिंह यादव पहलवानों की कुश्ती शुरू कराते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कमासिन। ग्राम पंचायत मुसीवां में बुधवार को विराट इनामी दंगल का आयोजन हुआ। दिल्ली, गोरखपुर, इटावा से आए पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। मऊ टिटिहरा के पहलवान ने आगरा के विवेक पहलवान को हराया। महिला पहलवानों की कुश्ती रोमांचक रही।
विज्ञापन

बजरंग इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि सपा विधायक विशंभर सिंह यादव रहे। पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। दिल्ली के अरविंद पहलवान ने राजेश टेवा को चित किया। जबकि राजेश मरका और राजेश टेवा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। आगरा के विवेक पहलवान और मऊ टिटिहरा के राजू पहलवान की कुश्ती रोमांचक रही। राजू पहलवान ने विवेक को चित कर दिया। इसके अलावा 12 से अधिक कुश्तियां हुईं। वहीं महिला पहलवानों में दिव्या गोरखपुर और पूनम इटावा के बीच कुश्ती रोमांचक रही। पूनम ने दिव्या पहलवान को हराया। इस दौरान सोनू यादव, जाकिर हुसैन, बच्छराज वर्मा, धीरबल वर्मा, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार, उदय नारायण समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें