सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव को उत्तर मध्य रेलवे
की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, झांसी का सदस्य नामित किया
गया है।
राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद की संस्तुति पर रेल
मंत्रालय ने उन्हें नामित किया है। समिति की बैठक डीआरएम झांसी के सभा
कक्षा में 21 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी।
सदस्य राजेंद्र यादव ने
बताया कि बैठक में वे बांदा स्टेशन पर खाद्य व पेय सामग्री प्रिंट रेट से
अधिक दामों पर बेंचे जाने और रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मार्का से अलग
सामग्री का मुद्दा उठाएंगे।
स्टेशन की सफाई और रेल कर्मियों द्वारा
यात्रियों के शोषण व बदसलूकी संबंधी शिकायत भी करेंगे। यात्रियों की अन्य
समस्याओं के समाधान की भी कोशिश करेंगे।