फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गांव में भरा बारिश का पानी, एक झोपड़ी ढही

Thu, 09 Jul 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
धांधू का डेरा में भरा पानी व गिरी झोपड़ी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। कनवारा गांव के धांधू का डेरा में बुधवार दोपहर बारिश से भरे पानी में एक झोपड़ी ढह गई है। जिस व्यक्ति की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है उसे लेखपाल ने न्यायिक कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद नाली बनाकर पानी निकाला जाना शुरू है।
विज्ञापन

धांधू का डेरा गांव में 300 की आबादी है। गांव सड़क से काफी नीचे होने के चलते बरसात का पानी भर जाता है। जल निकासी के रास्ते पर गांव के एक व्यक्ति ने दीवार खड़ी कर दी। मंगलवार को हुई बारिश के चलते गांव में पानी भर गया था। देर रात तक अधिकारी निकासी की व्यवस्था में जुटे रहे, लेकिन निष्कर्ष नहीं मिला तो लौट गए।
बुधवार दोपहर फिर से बारिश हुई तो स्थिति और खराब हो गई। इसके चलते कोई भी वाहन गांव के अंदर नहीं जा सका है। पानी भरने की वजह से कई ग्रामीण अपने कच्चे मकान छोड़कर ऊंचे स्थानों पर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। लेखपाल अध्यान यादव ने बताया कि संबंधित ग्रामीण को समझा दिया गया है कि आपसी सहमति से नाली बनवा लीजिए, नहीं तो न्यायिक प्रक्रिया के तहत नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

-
इनके घरों के अंदर तक भर गया पानी
श्रीचंद्र, रामकुमार, रामपाल, बड़ा भईया, देवकुमार, ब्रिजमोहन, जगमोहन, श्रीपाल, राजकिशोर, लालमन, रामशरण, रामचंद्र सहित अन्य लोगों के घरों के अंदर तक पानी भर गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें