फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झमाझम बारिश से पानी ही पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अगस्त का आगाज झमाझम बारिश के साथ हुआ। हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। बारिश का पानी नालियों के ऊपर से बहा। जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दो दिन में 61 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की। उधर, बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


बुधवार की तड़के से झमाझम बारिश शुरू हुई जो दोपहर दो बजे तक अनवरत होती रही। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर लोग छाता लगाए नजर आए। बारिश से नालियों का पानी सड़कों से बहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले दो दिनों में 61 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। उधर, बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि सूखे से दम तोड़ रही दलहन व तिलहन की फसल को अमृत पानी मिल गया। वहीं आसमान खुलते ही धान की रोपाई शुरू हो जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार का कहना है कि खरीफ के लिए पर्याप्त बारिश हो गई है। बारिश ने जिले में सूखे की काली छाया को धो दिया है। जो किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए थे वह कर सकते है। अगस्त माह में धान की रोपाई की जा सकती है। इससे उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें