फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के मॉडल से सीखने का मिला अवसर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरणीय प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट तैयार कर हुनर दिखाया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये गये विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण से सम्बन्धित प्रोजेक्ट देखे और बच्चों से प्रोजेक्ट की उपयोगिता एवं उसके संचालन तथा इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने र छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार प्रोजेक्टों कोे उत्कृृष्ट एवं उपयोेगी बताते हुए कहा कि इस विज्ञान एवं गणित तथा पर्यावरणीय प्र्रदर्शनी के अवलोकन से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण व पानी बचाने व कम खर्च में टेक्नाॅलाजी को बढ़ाकर इन जरूरतों को कैसे पूरा किया जाए, को बहुत ही बेेहतरढंग से प्रोजेक्टों को प्र्रदर्शित किया है। छात्र व छात्राए बहुत ही होनहार एवं बुद्धिमान हैं, जो कि आगे भविष्य में देश व प्रदेश केे लिए बेहतर स्टार्टअप बनेंगे।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य सुषमा सागर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न 12 जनपदों के 70 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रोजेक्टों को प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र द्विवेदी, एस के मिश्रा सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें