फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसलों में अमृत बनकर गिरीं बारिश की बूंदें

विज्ञापन
फोटो 25 बीएनडीपी 16- अजीतपुर गांव के खेत में खड़ी मटर की फसल। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जनपद में 5.6 मिमी हुई बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है। इससे फसलों से पाला का प्रकोप खत्म हो गया है और माहू भी धुल गई है। अगले कुछ दिन फसलों में पानी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर, ठंड से भी लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 9,40,526 हेक्टेयर में रबी की बुआई की गई है। यहां पानी की कमी के चलते ज्यादातर दलहन व तिलहन में चना, मटर, मसूर, लाही, सरसों, अलसी की बुआई है। गेहूं की बुआई महज 2.50 लाख हेक्टेयर में ही की गई है। नवंबर-दिसंबर में बारिश न होने से फसल मुरझा रही थी। फसलों में पाला मार रहा था।
माहू कीट ने भी दस्तक दे दी थी। ऐसे में बारिश फसलों के लिए रामबाण का काम किया है। किसानों की पाला की समस्या समाप्त हो गई। पौधों में लगी माहू भी धुल गई। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बारिश के आसार बताए हैं।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि दो दिन में 5.6 मिली मीटर बारिश हुई। हालांकि बारिश कम है, लेकिन हल्की बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
महोखर के किसान रामभवन का कहना है कि ठंड के कारण फसलों की बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही थी। बारिश से अब पाला नहीं पड़ेगा और माहू भी धुल गई। बारिश से सरसों चने ने कन्ने फोड़ दिए हैं। गेहूं की उपज में फायदा होगा।
पचनेही के किसान सियाराम का कहना है कि अभी तक जिस तरह की बारिश हुई है। वह फसलों के लिए लाभदायक है। तेज बारिश होती है तो यह दलहन व तिलहन के लिए बेहद नुकसानदायक है। हालांकि गेहूं के लिए फायदा होगा।
बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। मंडल में फसलों में पाला मारने की समस्या कम है। लाही व अरहर में माहू लगने की समस्या थी। जो बारिश के बाद समाप्त हो जाएगी। -डॉ. प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें