फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश ने दी राहत, तेज धूप और उमस ने किया बेहाल

Sun, 28 Jun 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रविवार को सुबह उमड़-घुमड़ कर आए बादलों के बीच 1.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उसके बाद तेज धूप ने उसम और बढ़ा दी जिससे लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



जून माह के आखिरी सप्ताह के आखिरी दिन रविवार को 10 किमी की रफ्तार से चली तेज हवा के बीच 1.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद निकली तेज धूप से सुबह नौ बजे से तापमान ने रफ्तार पकड़ी तो दोपहर दो बजे तक पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। बाद में यह 41 डिग्री में जाकर टिक गया।



हालांकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री पर पहुंचा। हवा में नमी का प्रतिशत 37 रहा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि मानसूनी वर्षा का आगाज हो गया है। इससे गर्मी में राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें