फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेलवे ने काटी केबल, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुरेड़ी में ओवरब्रिज के चौड़ीकरण कार्य में रेलवे ठेकेदार ने फिर मुख्य लाइन की केबल काट दी। इससे छह गांवों सहित शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे। बिजली की आठ घंटे की कटौती से शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होगी। एक्सईएन का कहना है कि मामले में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बाईपास के लिए दुरेड़ी में रेलवे विभाग ओवरब्रिज बनवा रहा है। इसमें करीब चार माह से काम चल रहा है। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे जेसीबी से चल रहे कार्य में भूरागढ़ उपकेंद्र से महावीरन फीडर के लिए गई केबल कट गई। इससे दुरेड़ी, दर्दा, गंछा, कहला सहित छह गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। शहर के खुटला, नोनिया मोहाल सहित कई मोहल्ले भी प्रभावित हो गए। लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे और अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे।
विद्युत वितरण खंड नगरीय के अधिशासी अधिकारी को केबल कटने की जानकारी मिली तो वह कर्मचारियों के साथ करीब चार बजे मौके पर पहुंचे। पता चला कि जेसीबी मशीन से केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कर्मचारी देर शाम तक केबल बदलने का काम करते रहे। नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एक्सईएन ने बताया कि पिछले माह भी यहीं क्रासिंग पर केबल काट दी गई थी। फिर ठेकेदार ने लापरवाही की है। जल्द ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति होगी प्रभावित
बांदा। जल संस्थान अधिशासी अभियंता ने बताया कि भूरागढ़ में आठ घंटे बिजली प्रभावित होने के कारण इंटेक बेल नहीं चल पाया है। भूरागढ़ जल प्लांट की मशीनें ठप रहीं। इससे शहर की पानी टंकियां भी नहीं भर पाई हैं। शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। प्रयास रहेगा कि लोगों को पर्याप्त पानी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें