फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसा बचाने वाले पुरस्कृत होंगे

Mon, 29 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक फेल होने के बाद हादसा बचाने वाले स्टाफ को रेलवे सम्मानित करेगा। अधिकारियों की टीम ने घटना की जांच के बाद इसकी संस्तुति रेल मंडल प्रबंधक को भेजी है। माना गया है कि अमावस्या मेले में यात्रियों की नासमझी से इंजन के ब्रेक फेल हुए।
विज्ञापन


16 जून को इलाहाबाद से झांसी जा रही अमावस्या मेला के तीर्थ यात्रियों और अन्य मुसाफिरों से खचाखच भरी पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक बांदा रेलवे स्टेशन से पहले फेल हो गए थे। प्लेटफार्म से यह ट्रेन तेज रफ्तार से निकल गई थी। इससे यात्रियों में भगदड़ से पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे।

ट्रेन पर सवार यात्री श्याम सुंदर (19) नीचे आ गिरा था और उसका बायां पैर कट गया था। लोको पायलट संतोष सविता ने ब्रेक फेल होने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम और ट्रेन के गार्ड बीएल मीणा को दी। साथ ही अन्य एहतियाती उपाए किए। ट्रेन गार्ड ने अपने बोगी से इमरजेंसी ब्रेेक लगाकर बमुश्किल ट्रेन को रोका, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


इस मामले की जांच झांसी से आए अधिकारियों ने की। जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौंप दी। जांच अधिकारी (यातायात निरीक्षक) पीके सिंह और सुनील कुमार (लोको निरीक्षक) ने अपनी रिपोर्ट में ट्रेन के लोको पायलट संतोष सविता, सहायक चालक राजेश मिश्रा, गार्ड बीएल मीणा को पुरस्कृत करने की संस्तुति की है। उधर, शुक्रवार को इस मामले की विभागीय क्रास चेकिंग में जांच अधिकारी नीलेश कुमार (संरक्षा अधिकारी) ने भी माना की चालक और गार्ड की सूझबूझ से हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें