फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 स्कूलों में छापे, 11 में मिले ताले

Fri, 08 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
बांदा। जिले के  परिषदीयविद्यालयों की स्थिति जांचने के लिए  गुरुवार  क्षेत्रीय खंड शिक्षाधिकारियों ने 51 स्कूलों में छापे मारे। इस दौरान 11 स्कूलों में ताले पड़े मिले। यहां पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इनके अलावा सात प्रधानाध्यापक, 22 सहायक अध्यापक, नौ अनुदेशक और दो अनुचर भी अनुपस्थित मिले। इन सभी का भी एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी ब्लाकों के एबीएसए ने अपने-अपने क्षेत्रों के 51 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। बड़ोखर ब्लाक के पट्टन पुरवा प्राथमिक विद्यालय बंद पाया गया। यहां पूरे स्टाफ का आज का वेतन रोका गया। करहिया गांव के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक अंजूलता के देर से आईं।

नरैनी ब्लाक में गया प्रसाद पुरवा का उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। यहां पूरे स्टाफ का आज का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। इस गांव के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक सुशील कुमार अग्रहरि अनुपस्थित मिले। प्राइमरी सतउवा पुरवा में 8:45 बजे स्कूल बंद मिला।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक अंजली गुप्ता को छोड़कर पूरा स्टाफ नदारद था। इसी गांव का जूनियर स्कूल बंद पाया गया। पूरे स्टाफ का आज का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। आऊ गांव के प्राइमरी प्रधानाध्यापक वैदेहीशरण अनुपस्थित मिले।

महुआ ब्लाक में बड़ोखर बुजुर्ग प्राइमरी की सहायक अध्यापक अंजनी साहू अनुपस्थित थीं। इसी गांव का जूनियर स्कूल 8:30 बजे बंद मिला। सिर्फ सुधीर श्रीमाली उपस्थित थे। इसी गांव का जूनियर स्कूल भाग-एक भी बंद पाया गया। यहां भी पूरे स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। तेरा गांव के जूनियर स्कूल में सूर्य प्रकाश वाजपेई गैरहाजिर मिले।

जसपुरा ब्लाक में सिकहुला गांव का प्राइमरी व जूनियर बंद होने पर दोनों के पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया।रामपुर गांव में प्राइमरी की सहायक अध्यापक प्रतिभा सिंह और जूनियर के अनुचर राजेश कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। कुम्हरिया डेरा में जूनियर की टीचर शशि प्रभा और अनुदेश योगेंद्र व अवधेश अनुपस्थित मिले।

चौकी पुरवा में जूनियर की अनुदेशक श्यामा देवी व अनुराग कुमार और प्राइमरी की टीचर सविता सिंह अनुपस्थित मिलीं। बिसंडा ब्लाक में बल्लान गांव के प्राइमरी में प्रधानाध्यापक वंदना साहू और टीचर श्रीकांत मौर्या तथा जूनियर में टीचर शैलेंद्र पांडेय व अनुदेशक सत्यवती गैरहाजिर मिलीं। बबेरू ब्लाक में हरदौली का प्राइमरी बंद मिला। पूरे स्टाफ का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा गया।

मदहा डेरा के प्राइमरी में टीचर कुमारी शुभ्रा अनुपस्थित थीं। सिमौनी भाग-दो प्राइमरी मेें प्रधानाध्यापक हेमलता और टीचर संग्राम सिंह तथा जूनियर में टीचर आकांक्षा और अनुचर राजेश ड्यूटी से नदारद मिले। पंडरी गांव के प्राइमरी में प्रधानाध्यापक अनिल टीचर रुखसाना और जूनियर में प्रधानाध्यापक अमनवय द्विवेदी, देवरथा गांव के प्राइमरी में टीचर सुनील कुमार, जूनियर में अनुदेशक पूजा गुप्ता व मंजूलता, बगेहटा गांव में जूनियर में अनुदेशक शाहीन अंसारी अनुपस्थित मिलीं।

कमासिन ब्लाक में सतन्याव गांव के प्राइमरी मेें इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूनम देवी, टीचर रामबाबू अनुपस्थि मिले। यहां का प्राइमरी भाग-दो बंद मिला। चमारन पुरवा का प्राइमरी भी बंद मिला। दोनों स्कूलाें के पूरे स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया।

सतन्याव गांव के जूनियर में टीचर ओम प्रकाश और अनुदेशक विमला देवी अनुपस्थित मिले। सुनहुली गांव के प्राइमरी में टीचर बद्री प्रसाद अनुपस्थित थे। नरैनी ब्लाक मेें फौजदार का पुरवा जूनियर की टीचर नीलम सिंह, लोधन पुरवा प्राइमरी के टीचर कृष्ण कुमार मिश्रा, कल्याणपुर प्राइमरी के टीचर भरत कुमार, बंगाली पुरवा प्राइमरी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरी शंकर और टीचर सुमनलता तथा बसरेही गांव में प्राइमरी की टीचर सीता देवी ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने बताया कि इन सभी का 7 अप्रैल का वेतन तभी दिया जाएगा जब यह संतोषजनक स्पष्टीकरण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें