फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद की दुकानों पर छापा, छह नमूने लिए

Fri, 13 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाद और बीज की गुणवत्ता की जांच और स्टॉक सत्यापन के लिए जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बदौसा, अतर्रा और तुर्रा में खाद की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस निरीक्षण के दौरान नकली खाद की आशंका होने पर छह नमूने लिए गए। बिना सूचना दुकानें बंद रखने पर तीन विक्रेताओं को नोटिस भेजने की बात कही गई है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बदौसा स्थित सुमन खाद भंडार पर जांच की गई। यहां से डीएपी, एनपीके और एसएसपी का एक-एक नमूना भरा। इसी तरह से अतर्रा के पटेल बीज भंडार पर जांच करते हुए फर्टिलाइजर मिश्रण के दो और जिंक का एक नमूना लिया। इसी क्रम में रहमान खाद भंडार पर भी जांच की गई। निरीक्षण की भनक लगते ही आसपास खुली दुकानें बंद हो गई और संचालक निकल गए।
उन्होंने बताया कि बदौसा की मिश्रा खाद भंडार, सुमित्रा खाद भंडार और न्यू यादव खाद भंडार बंद मिलीं हैं। इन दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो तीनों के लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया की जाएगी। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें