फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किराना व गुटखा व्यापारी की दुकान में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। किराना व गुटखा व्यापारी के गोदाम में जीएसटी की टीम ने छापा मारा। हालांकि व्यापारी मौके पर से भाग निकला।
विज्ञापन

करतल कस्बे के लल्लू गुप्ता काफी समय से किराना और गुटखा पान मसाले का कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम जीएसटी की टीम ने दुकान के पास मौजूद गोदाम में छापेमारी की। वह रमेश पटेल के घर में गोदाम बनाए हैं। टीम के पहुंचते ही व्यापारी दुकान छोड़कर भाग गया। गोदाम के अंदर पहुंची टीम ने स्टॉक चेक किया।
विज्ञापन

मौके पर मिले स्टाॅक के बिल बाउचर मांगे, लेकिन कोई उपलब्ध नहीं करा पाए। इस दौरान टीम ने गोदाम के अलावा दुकान में मैटेरियल की जांच की। इस दौरान टीम को अवैध गुटखा और मसाला सहित तमाम सामग्री बिना बिल बाउचर के अवैध रूप से मौके पर मिली। देर रात तक कार्रवाई और जांच पड़ताल चलती रही। टीम दो दिन के अंदर बिल बाउचर उपलब्ध कराने की चेतावनी देकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें