बांदा। तिंदवारी के सिंघौली गांव में आयोजित दंगल की शुरुआत प्रधान अरुण शुक्ला व प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह संजय ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराई। सबसे रोमांचक कुश्ती काठमांडू के पहलवान राहुल थापा व लखनऊ के पहलवान सत्यम के बीच रही। करीब 23 मिनट तक चली कुश्ती को दर्शकों ने सराहा। अंत में राहुल थापा ने सत्यम को पटखनी दी। मुंगुस के नंदू पहलवान व प्रतापगढ़ के पुष्पेंद्र के बीच हुई में भी दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहित किया।
इसमें नंदू ने पुष्पेंद्र को पटखनी दी। भुजौली के राकेश ने लखनऊ के लवकुश को, दतिया के वीरेंद्र ने बनारस के विनीत को, लमेहटा के श्रीराम ने मेरठ के सूरज को पराजित किया। बनारस के गोलू व अलीगढ़ के उधम, दतिया के विष्णु व मुरादाबाद के भूपेंद्र के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटीं। आयोजक प्रधान अरुण शुक्ला ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार सौंपे। इस दौरान प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार, प्रधान पंकज तिवारी, अरुण पटेल, आशीष चंदेल आदि रहे।
चिलकाना में ओलावृष्टि के बाद रास्ते पर बिछी बर्फ की चादर। संवाद
चिलकाना में ओलावृष्टि के बाद रास्ते पर बिछी बर्फ की चादर। संवाद