चित्रकूट। छात्रा ने पशुबाड़े में फंदा लगा लिया। परिजनों ने देखा तो उसे उतारा और सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मऊ थाना क्षेत्र के मवई कला निवासी दादा मुन्नूलाल ने बताया कि रंजना (15) कक्षा नौ की छात्रा थी। बुधवार की शाम घर से 50 मीटर दूर पशुबाड़े में रंजना ने साड़ी का फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद परिजन पशुबाड़े में पहुंचे तो रंजना को फंदे लटकता देखा। आनन-फानन परिजनों ने उसे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
वह चार भाई और चार बहनों में चौथे नंबर की थी। पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मां सुनीता देवी बेहाल हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।