बबेरू। पतवन खेल मैदान में आयोजित क्षेत्रीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता समगरा के तीन खिलाड़ियों ने साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी गई।
बालक वर्ग प्राथमिक स्तर 100 मीटर पर प्राथमिक विद्यालय भदवारी गौरव प्रथम ,अभिषेक अघांव द्वितीय, लक्ष्मीकांत सिमौनी तृतीय, 200 मीटर दौड़ पर अमरजीत जनवारा प्रथम, राज समगरा द्वितीय, राजा भइया सिमौनी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अमरजीत जनवारा प्रथम, रोहित द्वितीय, होरीलाल पेस्टा तृतीय।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में पुप्पेन्द्र परास प्रथम, रामशरण यूपीएस कटइया द्वितीय, अंकित भदवारी तृतीय, 200 मीटर पवन कुमार समगरा प्रथम, सुरेन्द्र पल्हरी द्वितीय, सचिन अधांव तृतीय, 400 मीटर पवन कुमार समगरा प्रथम, पुष्पेन्द्र परास द्वितीय, सचिन अधांव तृतीय, 600 मीटर दौड़ में श्याम सुन्दर मझीवा प्रथम, अंकुश मझीवा द्वितीय, अंकुश अधांव तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद में पुष्पेन्द परास प्रथम, सचिन अधांव द्वितीय, विनय मरका तृतीय रहे।
गोला फेंक में पवन कुमार समगरा प्रथम, अनुज कुमार मझीवां द्वितीय, सचिन अंधाव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेक में विनय समगरा प्रथम, सचिन अधांव द्वितीय, रामबाबू मझीवां तृतीय, कबड्डी में विजेता अधांव, उप विजेता परास, खो-खो मे विजेता काजीटोला, उप विजेता पतवन, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर में पूर्णिमा समगरा प्रथम, नैनसी मिलाथू द्वितीय, कंचन मिलाथू तृतीय, 200 मीटर दौड़ में राधा पल्हरी प्रथम, नैनसी मिलाथू द्वितीय, आस्था पतवन तृतीय रहे।