फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनाहुर पैंथर्स और बदौसा टीमों ने जीते सेमीफाइनल

विज्ञापन
Punahur Panthers and Badusa teams won semi-finals - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। गौरव स्मृति टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पुनाहुर पैंथर्स टीम और बदौसा टीम विजयी रहीं। पुनाहुर गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल गौतम पुरवा और पुनाहुर पैथर्स टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम पुरवा टीम ने 10 विकेट खोकर 148 रन बनाए। अश्मित सिंह ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में पुनाहुर पैंथर्स ने एक विकेट के नुकसान में 11 ओवर 150 रनों का स्कोर लेकर जीत हासिल की। 87 रन बनाने वाले रत्नेश गौतम मैन आफ द मैच रहे। दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बदौसा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन तैयार किए। दद्दू सर्वाधिक रन बनाने में मैन आफ द मैच घोषित किए गए। टूर्नामेंट सरंक्षक भाजपा नेता ब्रजेंद्र गौतम ने बताया कि फाइनल गुरुवार को पुनाहुर पैथर्स और बदौसा टीमों के बीच होगा। सेमीफाइनल विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अनिल गर्ग, अमन अवस्थी, अंकुर गौतम, दिलीप, अंकित सूरज, मनीष,अतुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें