बांदा। कोतवाली के पास व्यापारियों और दुकानदारों के लिए नगर पालिका द्वारा बनवाया गया सार्वजनिक मूत्रालय जेसीबी से ढहा दिया।
व्यापारियों
का कहना है कि कोतवाली प्रभारी ने इसे ध्वस्त कराया है। व्यापारियों ने
डीएम को शिकायती पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर की मांग की है। डीएम
ने नगर पालिका ईओ को जांच और मूत्रालय का पुन: निर्माण कराने का आदेश दिया
है।
कोतवाली और कोतवाल के सरकारी आवास के मध्य चौराहे के कार्नर पर
दो दशक पूर्व तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल हफीज फारूकी ने
सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण कराया था।
इससे व्यापारियों और
ग्राहकों को सुविधा होती थी। शुक्रवार को सुबह करीब 8:30 बजे किसी जेसीबी
ने इस मूत्रालय को ढहा दिया। व्यापारियों ने विरोध किया तो बताया गया कि
कोतवाली प्रभारी ने तुड़वाया है।
जत्थे ने कलेक्ट्रेट मेें डीएम से
मिलकर सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए शिकायती पत्र में सार्वजनिक यूरिनल हाउस
तोड़े जाने का विरोध जताते हुए ढहाने वाले जेसीबी मालिक और ड्राइवर के
खिलाफ एफआईआर के आदेश के अनुरोध किया।
साथ ही व्यापारियों की
सुविधा के लिए पुन: निर्माण की मांग की। डीएम सुरेश कुमार ने नगर पालिका ईओ
को इसकी जांच और पुन: निर्माण के आदेश दिए हैं।
ज्ञापन देने वालों
मेें व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तौफीक अंसारी,
विजय ओमर, अंकिता गुप्ता, अनिल, कृष्ण कुमार, विनोद, चुन्नीलाल गुप्ता,
संतू लाल गुप्त, सलीम, मोहम्मद हबीब, आशीष आदि शामिल रहे।