बांदा। राशन की दुकानों में जनसेवा केंद्र जैसी सुविधाएं व पांच किलो के एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री शुरू की जाना थी। इसके लिए बकायदा कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया गया। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह व्यवस्थाएं शुरू नहीं हो सकीं।
सरकार ने राशन दुकानदारों की आमदनी बढ़ाने सहित आम उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के उद्देश्य से राशन की दुकानों में जनसेवा केंद्र खाेलने व पांच किलो का एलपीजी गैस सिलिंडर बिक्री की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके लिए राशन दुकानदारों को बकायदा ई-डिस्टि्रक्ट गर्वनेंस ने जन सेवा केंद्र में आय, जाति, निवास, पैनकार्ड आदि के आवेदन ऑनलाइन करने का प्रशिक्षण भी दिया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हुई। प्रशांत कुमार इंस्पेक्टर ग्रामीण का कहना है कि शासन की ओर से अभी दुकानों को कंप्यूटर आदि नहीं दिए गए और न ही आईडी जनरेट की गई। जिससे यह व्यवस्था परवान नहीं चढ़ पा रही है।