फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घरेलू झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फोन पर घरेलू झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पर परिवार ने हमला कर दिया। पीआरवी में तैनात सिपाही और चालक ने पड़ोस के घर में घुसकर जान बचाई। पीआरवी सिपाही की तहरीर पर जसपुरा थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव निवासी बड़कू पाल ने शनिवार की देर रात डायल-112 में फोन करके बताया कि उसका पुत्र रज्जन पाल नशे में घर में हंगामा कर रहा है। सूचना पर जसपुरा थाने में तैनात पीआरबी 4343 के सिपाही गौरव वर्मा चालक होमगार्ड कमलेश कुमार के साथ गौरीकला गांव पहुंचे। दोनों पुलिस कर्मी घर में पूछताछ के लिए रज्जन को बाहर बुलाया तो उसने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया।पुलिस कर्मी किसी तरह से कुल्हाड़ी के वार से बच गए। फोन करके पुलिस फोर्स बुलाने की कोशिश की तो रज्जन के पिता बड़कू पाल, भाई सज्जन पाल व रज्जन की पत्नी पिंकी ने सिपाही गौरव वर्मा का फोन छीन लिया। इस पर सिपाही व होमगार्ड ने पड़ोस के घर के अंदर घुसकर जान बचाई। सिपाही गौरव वर्मा की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जसपुरा थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि जिस पीड़ित पिता ने फोन करके पुत्र की हरकत को बताया था, उन्हीं लोगों ने सिपाही का फोन छीनने की कोशिश की। सभी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की जांच और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें