फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सोलर फेंसिंग, पंप और कृषि यंत्रों की बुकिंग की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि यंत्रों की बुकिंग और फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताए गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार यादव ने किसानों का स्वागत करते हुए सोलर फेंसिंग, सोलर पंप और कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों की बुकिंग की प्रक्रिया समझाई। बीज बुकिंग और फार्मर रजिस्ट्री में जमीन जुड़वाने की प्रक्रिया के साथ इसके लाभ भी बताए।
जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह ने जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की जानकारी दी। उन्होंने रबी सीजन में बीजों की बुकिंग और उपलब्धता के बारे में भी बताया। भूमि संरक्षण अधिकारी, मैदानी द्वितीय ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में समझाया। इसके अलावा उद्यान, विद्युत, नलकूप, सिंचाई, मंडी, फसल बीमा, कृषि रक्षा, नाबार्ड, बैंक और जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें