फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कॅरिअर और स्वरोजगार की दी जानकारी

Mon, 10 Aug 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
कॅरिअर कार्यशाला में छात्राओं को जानकारी देते मुख्य वक्ता। स्रोत- महाविद्यालय।
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के झलकारीबाई सभागार में सोमवार को कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के लिए आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन एवं आत्मसम्मान विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता व ग्राम टू सदन पॉलिसी रिसर्च फाउंडेशन के निर्देशन में किया। इसमें डॉ. सबीहा रहमानी ने विद्यार्थियों को रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता एवं परियोजना प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य बुंदेलखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्य वक्ता एमएसएमई मंत्रालय एवं विश्व बैंक द्वारा संचालित योजना से जुड़े मास्टर ट्रेनर एनए सिद्दीकी ने कॅरिअर नियोजन, प्रभावी बायोडाटा बनाना, जीवन कौशल, व्यावसायिक दक्षता एवं व्यक्तित्व विकास के साथ ही सरकारी, निजी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा उद्यमिता विकास, वित्तीय अनुशासन, सरकारी योजनाओं, ऋण एवं अनुदान, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने तथा परियोजना प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया।
कॅरिअर परामर्श समिति की प्रभारी एवं एनएसएस की नोडल अधिकारी डॉ. माया वर्मा व सह-प्रभारी डॉ. विनय कुमार पटेल ने आईएएस/पीसीएस परीक्षाओं के प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, उत्तराखंड अंजना मसुरहा ने विद्यार्थियों को कॅरियर के विभिन्न क्षेत्रों एवं सही कॅरिअर चयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर प्रो. जितेन्द्र कुमार, डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. शशि भूषण मिश्र, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. सपना सिंह, डॉ. शिव सहित महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें