फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के विरोध में चीन के खिलाफ जताया विरोध

विज्ञापन
ओरन में विरोध प्रदर्शन करते सपा नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/ओरन। गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के हमले में भारतीय फौज के 20 जवानों की शहादत पर चीन के प्रति लोगों में गुस्सा है। इसे कायराना हरकत बताते हुए निंदा की। कुछ संगठनों ने चीन के विरुद्ध प्रदर्शन किया और चीनी सामानों की होली जलाकर बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अतर्रा में अखिल भारतीय युवा एकता परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बुधवार को गौराबाबा धाम में चीनी उत्पादों की होली जलाई। चीन के सामानों के बहिष्कार का निर्णय लिया। राष्ट्रीय संयोजक सूरज पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम तिवारी सहित अनिल तिवारी, मनीष गर्ग (बांदा), संजय तिवारी, योगी आदित्यराज पांडेय, दीपू जोशी, अंकुर अवस्थी, विकास, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
उधर, ओरन मुख्य चौराहे में सपा नेताओं ने बुधवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चीन के खिलाफ बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष रामसिंह यादव सहित विनय शिवहरे, वैभव तिवारी, अरुण यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, रजनीश, सुभाष, शैलेंद्र साहू, रणजीत यादव, दलजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें