फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसलों के मुआवजे के लिए प्रदर्शन

Tue, 17 Nov 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-10-अशोक लाट तिराहे पर धरना देते एसोसिएशन के पदाधिकारी व किसान। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और किसानों ने बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को अशोक लाट तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। आयुक्त को ज्ञापन देकर दोबारा सर्वेक्षण कराने की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि असामान्य बारिश से बुंदेलखंड में फसलों को भारी नुकसान हुआ। बांदा और हमीरपुर में नाममात्र मुआवजा मिला, जबकि महोबा के सभी 512 गांवों में मुआवजा वितरण का दावा किया गया।
आरोप है कि सर्वेक्षण में फसल क्षति 33 प्रतिशत से अधिक दर्ज नहीं की जा रही। इससे बीमा क्लेम मिलने पर भी संकट है। दैवी आपदा के तहत मुआवजा देने, दोबारा सर्वेक्षण कराने और फसल बीमा योजना के तहत मध्यावधि सर्वे शुरू कराने की मांग की। अध्यक्ष गुलाब सिंह और उपाध्यक्ष मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें