फोटो-24-जुलूस निकालते समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
बांदा। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रस्तावित शुल्क से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका जताते हुए इसका विरोध किया।
जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राजू के नेतृत्व में जुलूस पदमाकर चौराहे से शुरू होकर बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी, चौक बाजार, कैथी बाजार, गुलरनाका, छावनी और बाकरगंज होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां समापन हुआ। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत किया गया।