फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षों को करें संरक्षित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्व वानिकी दिवस पर गुरुवार को हार्पर क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्षों को बचाने का अर्थ है कि अपने जीवन को सुरक्षित रखना। सभी लोगों को पौधे लगाने चाहिए और उन्हें सुरक्षित व संरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। डीएम ने हार्पर क्लब के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी पैलानी संजय गुप्ता, रमेश कनौजिया, अमित कुमार श्रीवास्तव, रामेंद्र शर्मा, मनोज जैन भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें