फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की प्रगति में अव्वल रहा मंडल अब पांचवें पायदान पर पहुंचा

Sat, 20 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की प्रगति में प्रदेश में नंबर-वन रहा चित्रकूटधाम मंडल तीन माह में पांचवें पायदान पर आ गया। जिला स्तर पर बांदा 44वें स्थान पर है। चित्रकूट जनपद 11वें स्थान के साथ मंडल में अव्वल और हमीरपुर सबसे फिसड्डी है।
विज्ञापन


विकास कार्यों, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता की योजनाओं और राजस्व वसूली में सितंबर 2014 को चित्रकूटधाम मंडल प्रदेश में पहले स्थान पर था। मंडलायुक्त ने इस पर अधिकारियों की पीठ थपथपाई थी, लेकिन ग्रेडिंग का यह गेम तीन माह में ही फ्लाप हो गया। अब चित्रकूटधाम मंडल पांचवें स्थान पर आ गया है। इसमें हमीरपुर व महोबा की ढिलाई प्रमुख वजह बनी।

उधर, जिला स्तर पर बांदा 192 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है। यहां आरईएस द्वारा सीसी रोड व ड्रेनेज निर्माण और पीडब्ल्यूडी द्वारा संपर्क मार्ग निर्माण में देरी व स्वास्थ्य विभाग में परिवार कल्याण, जननी सुरक्षा योजना आदि की ढिलाई ने जिले को पीछे ढकेल दिया।
विज्ञापन


209 अंक के साथ चित्रकूट जिला प्रदेश में 11वें और मंडल में पहले स्थान पर है। हमीरपुर 182 अंक पाकर 62वें स्थान पर है। मंडल में यह सबसे पीछे है। महोबा जिला 184 अंकों के साथ प्रदेश में 51वें स्थान पर है। उधर, पूरे बुंदेलखंड में झांसी 57वें, जालौन 29वें और ललितपुर 47वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें