ओरन में जुलूस निकालते मुस्लिम।
- फोटो : BANDA
ओरन। जश्ने ईद मीलाद यहां कस्बे में आपसी सौहार्द और मेलजोल के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। हरे झंडों और झांकियों के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। कई स्थानों पर हिंदू धर्मावलंबियों ने जुलूस की अगुवानी की।
नूरी मस्जिद कमेटी और अंजुमन कमेटी के अलग-अलग जुलूस निकले। डा.हाजी बाबू खां, इमाम बख्श, भोला खां, अली हसन, दिलदार खां, शकील, लाल मोहम्मद, दीन मोहम्मद, इमाम अली, कादरी, राजा, अकबर, आशू, शमीम आदि शामिल रहे। चौकी प्रभारी संजय सिंह फोर्स के साथ पूरे समय जुलूस की सुरक्षा और शांति व्यवस्था में रहे।