फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Problem in paying loan if salary is not received

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वैक्सीनेशन के बाद वेतन निर्गत करने के फरमान का यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई ने विरोध किया है। मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन में अलग शिविर लगाकर शिक्षकों/कर्मचारियों के टीकाकरण का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

यह भी कहा कि वेतन न मिलने पर लोन अदायगी आदि की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। एसोसिएशन जिला संयोजक कुलदीप कुमार की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में लगभग 5000 नियमित व 3000 संविदा शिक्षक/कर्मचारी कार्यरत हैं। कम समय में इतने लोगों का वैक्सीनेशन संभव नहीं है। वैक्सीन की उपलब्धता भी पर्याप्त न होने से सभी को टीका नहीं लग पा रहे।
बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र के जून माह का वेतन नहीं मिलेगा। इससे समस्या पैदा होगी। अनिवार्य खर्चे, ईएमआई और लोन अदायगी आदि का संकट हो जाएगा। पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से शिक्षक/कर्मचारियों का वेतन न रोकते हुए 20 से 25 दिन का समय देने और टीकाकरण के लिए अलग से शिविर आयोजित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री निरंजन चक्रवर्ती, आशुतोष तिवारी, आशुतोष तिवारी, मोमिन खां, राजू श्रीवास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें