फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कारागार कर्मी के बेटे ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के मायके न आने से क्षुब्ध मंडल कारागार में तैनात हेड जेल वार्डर के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने सरकारी आवास में उसे फंदे से लटका देखा तो अन्य परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के हथिनी गांव निवासी हिमांशु गौतम (27) अपने पिता जेल हेड वार्डर किशन लाल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडल कारागार काॅलोनी में रहता था। वह जनसेवा केंद्र चलाता था। मंगलवार की देर शाम उसने अपने आवास के कमरे में पानी भरने वाले रबर (पाइप) से पंखे में फंदा लगा लिया।
कुछ देर बाद उसके पिता ड्यूटी से वापस आए तो उसे फंदे से लटका पाया। पिता ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता किशन लाल ने बताया कि हिमांशु गौतम अपनी पत्नी नीतू के साथ उनके साथ रहता था। शेष परिजन गांव में रहते हैं। वह यहां मंडल कारागार रोड पर जनसेवा केंद्र की दुकान भी खोले था। हिमांशु की पत्नी नीतू दो माह से अपने मायके उत्तरीपुरा कानपुर में रह रही है। उसके एक पुत्र भी है।
विज्ञापन

हिमांशु अपनी पत्नी को प्रतिदिन फोन करके वापस घर बुला रहा था, लेकिन उसकी पत्नी घर नहीं आ रही थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता रहे हैं। पत्नी से मायके से न आने की बात बताई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें