फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेडी के निरीक्षण में प्रधानाचार्य, शिक्षक गैर हाजिर, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निरीक्षण में विद्यालयों में प्रधानाचार्य समेत कई गैरहाजिर मिले। कई के पिछले एक सप्ताह से उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं थे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। तीन विद्यालयों में एक हजार के करीब विद्यार्थी भी अनुपस्थित थे, इस पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की डांट लगाई गई। स्कूल में साफ सफाई और शौचालय संबंधित खामियां भी मिलीं, इसको लेकर सुधार किए जाने के निर्देश के साथ चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्य ने खानकाह इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज और राजकीय इंटर काॅलेज का औचक निरीक्षण किया। खानकाह इंटर काॅलेज में मात्र 77 छात्र उपस्थित मिले। 382 गैरहाजिर थे। सहायक अध्यापक दरख्शा बेगम के गैरहाजिर होने पर स्पष्टीकरण मांगा। डीएवी काॅलेज में भी कई शिक्षक व लिपिक गैरहाजिर थे। प्रधानाचार्य भी गैरहाजिर मिले।
यहां 372 विद्यार्थी नहीं मिले। जीआईसी में 249 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। प्रवक्ता प्रतिभा दीक्षित, ममता नामदेव व शिक्षक हरिराम के पहली सितंबर को उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे। इनका वेतन रोका गया। अवकाश प्रार्थना पत्र भी नहीं था। उन्होंने विद्यालय के पठन पाठन और सहगामी क्रियाओं पर प्रधानाचार्य के रवैये पर असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें