फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छह मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली

Sat, 09 Sep 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में बिजली आपूर्ति तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं आई। ट्रांसफार्मर खराब होने से कई मोहल्लों में सुबह से कई घंटों तक बिजली गुल रही। पदमाकर चौराहे में सेल्फी केबल बदलने में कई घंटे लग गए। रोडवेज फीडर में भी ब्रेक डाउन रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को तीन फीडरों से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों में लोग दोपहर तक बिजली के लिए परेशान रहे। छोटी बाजार, स्टेशन रोड और महेश्वरी देवी फीडर से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मर्दन नाका टावर फीडर भी दगा दे गया।
यहां भी लगभग चार घंटे तक बिजली गुल रही। डीएवी काॅलेज के आसपास भी कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रोडवेज फीडर में भी दोपहर को ब्रेक डाउन लिया गया। यहां शाम पांच बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। रही सही कसर करीब चार बजे झमाझम बारिश ने पूरी कर दी। बिजली कर्मचारी चार फीडरों में जगह-जगह फाल्ट ढूंढते रहे।
विज्ञापन


-

कल सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक नहीं आएगी बिजली

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार यानि 10 सितंबर को चार घंटे बिजली नहीं आएगी। यानि उपभोक्ताओं को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। अधिशासी अभियंता बिद्युत पारेषण खंड रविकांत ने बताया कि सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए 220 केवी सब स्टेशन में 132 केवी का बुश आईशोलेटर का अनुरक्षण किया जाना है। इससे 220 केंद्र बांदा, 132 केवी उप केंद्र बांदा, पैलानी, औगासी से की जाने वाली बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें