बांदा में प्रधानाचार्य परिषद चुनाव में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। प्रधानाचार्य परिषद के जिला स्तरीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर जमुना प्रसाद पांडेय समेत सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य परिषद के मौजूदा अध्यक्ष श्रीगणेश द्विवेदी की देखरेख में चुनाव हुआ।
धर्मेंद्र सिंह मंत्री, रामलखन सिंह पटेल व डॉ.योगेंद्र कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, आनंद किशोर गुप्ता कोषाध्यक्ष, राम सिंह उप मंत्री, रामरोशन दिनकर संगठन मंत्री और रघुनाथ प्रसाद यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। प्रधानाचार्य शिवपूजन सिंह ने पदाधिकारियों को प्रधानाचार्यों के सम्मान व रक्षा का संकल्प दिलाया। बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, डीएवी प्रिंसपल इंद्र कुमार सिंह इत्यादि मौजूद रहे।