फोटो - 28 लाभार्थी को चेक देते डीएम अमित आसेरी। संवाद
बांदा। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल और ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अभय कुमार सिंह यादव ने किसानों से अधिक से अधिक फसल बीमा कराने तथा किसान पंजीकरण कराने का आग्रह किया। इस दौरान रुद्रप्रताप सिंह सहित पांच किसानों को नमूना चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 2,34,87,084 रुपये की धनराशि एक क्लिक के माध्यम से कृषकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों और 24 से अधिक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।