फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फर्जी मतदाता जोड़ने का बना रहे दबाव, बीएलओ ने दो पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में काम कर रहे बीएलओ के ऊपर गांव के कुछ लोग फर्जी मतदाता जोड़ने का दबाव बना रहे हैं। स्वीकार न करने पर गाली देकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बीएलओ की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में हेमलता सिंगरौल सहायक अध्यापक है। साथ ही पंचायत चुनाव का बीएलओ बनाया गया है। उन्होंने बताया गांव के पंचायत मतदाता सूची का सत्यापन हो रहा है। गांव के कुछ लोग बीएलओ के कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। अपात्र व्यक्तियों ने नाम मतदाता सूची में जोड़ने का दबाव बना रहे हैं। साढे़ 11 बजे उपरोक्त लोग विद्यालय आए गलत काम करने का दबाव बनाने लगे स्वीकार न करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। गिरवां थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुर्गापुर गांव निवासी अजय व मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें