फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अब्दुल बिस्मिल्लाह को प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान

Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 18-अब्दुल बिस्मिल्लाह। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। वरिष्ठ कथाकार अब्दुल बिस्मिल्लाह को 20वां प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के तहत उन्हें 21 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह सम्मान समारोह बांदा में दिसंबर महीने में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में बांदा के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और कलाप्रेमियों ने इस सम्मान की शुरुआत की थी। अब तक 19 कथाकारों को इससे सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कथाकार योगेंद्र आहूजा, प्रो. संजीव कुमार और प्रो. आशुतोष कुमार शामिल रहे। हिंदी कथा-साहित्य में उनके समग्र योगदान, विशिष्ट कथा-दृष्टि और मानवीय सरोकारों को देखते हुए निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से उनका चयन किया है।
अब्दुल बिस्मिल्लाह के चर्चित उपन्यास झीनी झीनी बीनी चदरिया, समर शेष है, ज़हरबाद, और अपवित्र आख्यान सहित कहानी-संग्रह अतिथि देवो भव:, रैन-बसेरा और रफ़-रफ़ मेल उल्लेखनीय हैं। उपन्यास झीनी झीनी बीनी चदरिया में बनारस के बुनकरों के जीवन पर आधारित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें