फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 100 मीटर दौड़ में प्रेम सागर, शैलेंद्र, रक्षा व विनीता प्रथम रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बेर्राव कैलाशपति इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल एवं कुश्ती जैसे खेल विधाओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन कैलाश पति इंटर कॉलेज बेर्राव प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर में 100 मीटर की दौड़ में सत्यनारायण प्रथम आलोक कुमार द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में प्रेम सागर प्रथम, शिवानंद द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग में शैलेंद्र प्रथम, ज्ञान चंद्र द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में सब जूनियर में प्रथम रक्षा त्रिपाठी, द्वितीय मनोरमा रही। 100 मी बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम विनीता, द्वितीय अवंतिका ने प्राप्त किया। गोला फेंक में रुद्र प्रताप प्रथम, रामबाबू द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में रामबाबू प्रथम, महेश द्वितीय रहे। चक्का फेंक बालिका में प्रियंका प्रथम, अवंतिका द्वितीय रही। बालक वर्ग में गोविंद प्रथम, ज्ञान चंद्र द्वितीय रहे।
विज्ञापन

कुश्ती में जूनियर वर्ग में हरिओम प्रथम, शिवम द्वितीय पर रहे। सीनियर वर्ग में रुद्र प्रताप प्रथम, शैलेंद्र कुमार द्वितीय रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में सब जूनियर में पाली गांव प्रथम, बेर्राव द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम दतौरा गांव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी सीनियर में विनवठ प्रथम, बेर्राव द्वितीय रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विनवठ प्रथम बेर्राव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कमासिन ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार गर्ग के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। निर्णायक में विनय सिंह, आनंद सिंह, राकेश कुमार, विपिन सिंह, महेश कुमार, राजेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें