फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर पर बिगड़ी गर्भवती की हालत, अस्पताल गेट पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में घर पर प्रसव कराए जाने के दौरान गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। बच्चा मृत पैदा हुआ, जबकि गंभीर अवस्था में महिला को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
पतौरा गांव निवासी 23 वर्षीय महिला को बृहस्पतिवार देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने चिकित्सकीय सुविधा न मिलने पर घर पर ही प्रसव कराया। इस दौरान नवजात मृत पैदा हुआ और महिला की हालत लगातार बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

स्थिति गंभीर होने पर परिजन निजी साधन से महिला को जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तड़के करीब तीन बजे अस्पताल गेट पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के पति सोनू ने बताया कि तीन दिन पहले वह पत्नी को जिला अस्पताल दिखाने लेकर गया था, जहां चिकित्सकों ने प्रसव में अभी लगभग एक सप्ताह का समय होने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसी कारण वह पत्नी को घर ले आया। अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर मजबूरी में घर पर ही डिलीवरी करानी पड़ी। महिला की मौत की सूचना मिलने पर उसके पिता ने गिरवां थाने में तहरीर देकर ससुरालीजन पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें