फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून बारिश ने पांच डिग्री गिराया पारा

Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अधिकतम और न्यूनतम पारे में अंतर कम होने के कारण बुधवार को मानसूनी मौसम के पहले दिन प्री मानसून बारिश ने दस्तक दी। देर शाम तक जिले में 5.4 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री घटकर 40 और न्यूनतम चार डिग्री कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह से कड़ी धूप रही और उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया।
विज्ञापन


आमतौर पर 15 जून से मानसूनी मौसम मान लिया जाता है। कई साल यह सच भी साबित हुआ है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से मानसून के सक्रिय होने की तिथि जुलाई और अगस्त तक खिसक गई है। इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां मानसून 22 जून के आसपास आ जाएगा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वायुमंडल में नमी सामान्य 59 फीसदी रही।
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस खां ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर होना चाहिए। पारा में उतार-चढ़ाव के कारण ही वायुदाब बनने और क्षेत्रीय चक्रवात (आंधी-तूफान) आने की संभावना है। यह बारिश आम और सब्जियों के लिए अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें