फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीआरडी जवानों ने की नियमित ड्यूटी की मांग

Tue, 05 Sep 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी से नियमित ड्यूटी की मांग की है। उन्होंने कहा कि काम नहीं मिलने से घर में आर्थिक संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान मइयादीन ने कहा कि जुलाई माह में ड्यूटी दी गई थी। इसके बाद से ड्यूटी नहीं मिली है। उनकी ड्यूटी ब्लॉक आफिसर की ओर से लगाई जाती है। लेकिन, कई जवानों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। जिले में करीब छह सौ, जबकि बड़ोखर ब्लॉक में दो सौ के करीब पीआरडी जवान हैं।
विज्ञापन

इस ब्लॉक में पुराने जवानों को काम नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ पक्षपात हो रहा है। मांग करने वाले जवानों में गरीब चंद्र, राम प्रताप, संतोष कुमार, राम प्रताप, जहरी, भागवती, गोल्डी, लक्ष्मी प्रसाद आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें