बांदा। प्रसपा युवा जिला संयोजक एजाज खां की अध्यक्षता में जिले के चारों युवा प्रकोष्ठों की बैठक कैंप कार्यालय में हुई, जिसमें आशीष सोनकर को यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष व संतोष श्रीवास को लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अनुज सोनी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष साजिद सौदागर, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंकित आंबेडकर, धनेश सोनी, रामलखन यादव, दिगंबर राजपूत, मान सिंह यादव, नंदपाल कुशवाहा, राहुल कुमार, शानू मुस्तफा आदि मौजूद थे। (संवाद)
----------------