फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्वास्थ्य टीम ने एनआरसी में भर्ती किया कुपोषित बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. संदीप गुप्ता ने हरवंश पुरवा गांव में बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बच्चे का वजन और लंबाई की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र में की गई जांच में बच्चा अति कुपोषित मिला।
विज्ञापन

डॉक्टर सुमन, डॉक्टर रिजवी, स्वास्थ्य कर्मी लाल बहादुर और अजीत की टीम ने तत्काल बच्चे को एनआरसी बांदा में भर्ती कराया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग, आगनबाड़ी केंद्र और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर बच्चे को समय पर उपचार दिलाने में सहयोग किया। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से बच्चे की हालत में जल्द सुधार आने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें