तिंदवारी। बाइक सवार पूर्व प्रधान के बेटे की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव निवासी रवि वर्मा (20) मंगलवार की शाम बाइक में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था।
देर रात बाइक पर वापस घर आते समय पचनेही के पेरनदाई मोड़ पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रवि दो भाइयों में बड़ा था। इंटर की पढ़ाई कर रहा था। देहात कोतवाली प्रभारी शैलेंद्रचंद्र पांडेय ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।