फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के चचिया ससुर की लाठी-कुल्हाड़ी से हत्या

विज्ञापन
बांदा में प्रधान के चचिया ससुर की लाठी-कुल्हाड़ी से हत्या घात लगाकर किए हमले में देवर गंभीर रूप स? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। थाना क्षेत्र में प्रधान के चुनाव की रंजिश में गांव के छह दबंगों ने प्रधान के चचिया ससुर की सोमवार की रात लाठी और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हमले में प्रधान का देवर भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कमासिन क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी ग्राम प्रधान वर्षा देवी के चचिया ससुर रामस्वरूप गौतम (57) पुत्र केदार प्रसाद अपने रिश्ते के भाई कल्लू पुत्र राजकिशोर के साथ रात 10 बजे खेत में बने ट्यूबवेल जा रहे थे। रास्ते में घर के पास बने जूनियर हाईस्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे छह लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रामस्वरूप और कल्लू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीण दोनों को रात में कमासिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रामस्वरूप की मौत हो गई, जबकि कल्लू का इलाज चल रहा है।
कमासिन प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि रामस्वरूप के भाई नत्थू की तहरीर पर शिवभवन उर्फ भोला, तीन सगे भाई कपिल, शांतनु व सोमनाथ, आशीष, शिवदास, रज्जू पुत्र कैरा और लोहरा गांव के कल्लू त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, प्रधान के पति विनय कुमार ने बताया कि आरोपी शिवभवन की बहू और शिवदास की पत्नी भी प्रधानी का चुनाव लड़ी थीं, जिसमेें हार गई थीं। तभी से ये रंजिश मान बैठे। पिछले वर्ष भी आरोपियों ने हमला किया था, जिसमें रामस्वरूप और कल्लू गवाह हैं। उधर, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें