फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई-रिक्शा पलटने से पूर्व प्रधान की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। साड़ासानी गांव निवासी पूर्व प्रधान भोला प्रसाद वर्मा (65) अपने पुत्र व रिश्तेदारों केसाथ मझींवा गांव से रविवार रात 10 बजे करीब ई रिक्शे से लौट रहे थे। ई-रिक्शा उनका पुत्र महेश चला रहा था। रास्ते पर तेजी से रिक्शा मोड़ने पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में भोला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां भोला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र महेश ने बताया कि ई रिक्शे में उसके अलावा अंदौरा गांव निवासी राज वर्मा (12), लक्ष्मिनिया (50) व गिरिजा देवी (55) भी घायल हुए हैं।
सभी को कमासिन सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें बांदा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि ई रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें