प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि देते माध्यमिक शिक्षक संघ ?
- फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर रविवार को शिक्षकों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। संघ की जिला इकाई की शोकसभा में मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने उन्हें प्रदेश के लाखों शिक्षकों और कर्मियों का मसीहा बताया।
कहा कि संघ के प्रति उनकी निष्ठा की यह मिसाल है कि मेरठ में धरने पर बैठकर अंतिम समय में भी शिक्षकों का उत्साह बढ़ा रहे थे। इस मौके पर प्रदेश सदस्य पतिराखन सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, रामप्रताप सिंह परिहार, राजकिशोर चौबे, देशराज सिंह, रणविजय सिंह, जावेद अख्तर, धनराज सिंह, दिनेश प्रसाद, शिवराम गुप्त, विनय गुप्त, आचार्य दिनेश, संपूर्णानंद तिवारी, अवध बिहारी मिश्र आदि मौजूद थे।